बटियागढ़: नाबालिग का अपहरण कर दुष्कर्म करने के मामले में बटियागढ़ पुलिस ने दो आरोपियों को उत्तर प्रदेश से किया गिरफ्तार
बटियागढ़ थाना क्षेत्र के गांव से नाबालिग लड़की के अपहरण और दुष्कर्म के मामले में थाना पुलिस ने दो आरोपियों को उत्तरप्रदेश के बिलासपुर गांव से गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है,विगत 11 अक्टूबर को परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने अपराध क्रमांक 176/24 दर्ज कर मामले की विवेचना शुरू की और नाबालिग अपहर्ता को सकुशल दस्तयाब कर जांच उपरांत आरोपीगणों को गिरफ्तार किया