जमुई: बसबुट्टी गांव में रविवार को भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी की अंचल कमेटी की बैठक हुई
Jamui, Jamui | Jan 19, 2025 बसबुट्टी गांव में रविवार की दोपहर 3 बजे भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के अंचल कमेटी की बैठक सोनी नबाब की अध्यक्षता में की गई। बैठक में संगठन की मजबूती से लेकर प्रखंड में व्याप्त विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की गई। बैठक को संबोधित करते हुए भाकपा के अंचल सचिव गिरीश सिंह ने कहा कि देश में महंगाई चरम पर है, वहीं संवैधानिक संस्थाओं को पंगु बनाया जा रहा है।