जमुई: सारदाबाद नहर के पास ऑटो पलटने से एक व्यक्ति की हुई मौत, बीएमपी जवान हुआ घायल
Jamui, Jamui | Jan 19, 2025 सारदाबाद नहर के पास रविवार की दोपहर करीब 2:00 बजे सड़क क्रॉस कर रहे व्यक्ति को बचाने के दौरान तेज रफ्तार ऑटो वाहन असंतुलित होकर पलट गई। इस दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि एक बीएमपी जवान घायल हो गए। घायल बीएमपी जवान द्वारा ही मृतक व्यक्ति के शव को सदर अस्पताल लाया गया और खुद भी अपना इलाज कराए।