प्रखंड के कीरतोटोली गांव में गुरुवार की सुबह एक दर्दनाक हादसे में एक महिला की तालाब में डूबने से मौत हो गई। इस घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर फैल गई है। जानकारी देते हुए गुरुवार की सुबह आठ बजे बताया गया कि कीरतोटोली निवासी लालसू भगत की पत्नी लालमैत देवी (लगभग 45वर्ष) गांव के ही तालाब में स्नान करने गई थीं। नहाने के दौरान अचानक उनका पैर फिसल गया