पनागर: महंगवा में मुसीबत की जुनवानी पुलिया, ग्रामीणों की प्रशाशन से गुहार
महंगवा जुनवानी पुलिया के क्षतिग्रस्त होने से महंगवा गांव के ग्रामीणों की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। पिछले करीब 8-10 वर्षों से यह पुलिया जर्जर हालत में है, और हर बार बारिश के मौसम में यहाँ बाढ़ जैसे हालात बन जाते हैं। पानी के तेज बहाव के कारण पुलिया पर डाली गई मिट्टी और सड़क बह जाती है, जिससे वहाँ बड़े-बड़े गड्ढे हो जाते हैं। स्थिति इतनी गंभीर