मऊरानीपुर: उल्दन थाना क्षेत्र में रफ्तार का कहर: सवारियों से भरी ऑटो से भिड़ी बाइक, युवक की मौके पर हुई दर्दनाक मौत
झांसी के उल्दन थाना क्षेत्र में सिजारा स्टेंट के पास सवारियों से भरी ऑटो और बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार अखिलेश कुशवाहा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि ऑटो सवार लोगों को मामूली चोटें आईं। टक्कर के बाद ऑटो पलट गई, जिसे राहगीरों ने मिलकर सीधा किया और सवारियों को सुरक्षित बाहर निकाला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।