पुनासा: ससुराल से लौटते नवविवाहित युवक की स्पीड ब्रेकर से गिरने से मौत, इंदौर ले जाते समय तोड़ा दम
खंडवा में बाइक सवार 21 वर्षीय युवक स्पीड ब्रेकर से उछलकर जमीन पर गिरने से मौत हो गई। घटना शुक्रवार देर रात की है जहां युवक हाथ-पैर और सिर में चोंटे होने से वह लहुलुहान हो गया था। गंभीर हालत में उसे इलाज के लिए इंदौर ले जाया जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। इसी साल युवक की शादी हुई थी