घाघरा: कार्तिक उरांव स्मृति जतरा सह खेलकूद प्रतियोगिता को लेकर बदरी पंचायत सचिवालय में सरना समिति सदस्यों की बैठक आयोजित
Ghaghra, Gumla | Oct 12, 2025 घागरा प्रखंड की बदरी पंचायत सचिवालय में सरना समिति के पदाधिकारी और सदस्यों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी 23 अक्टूबर को बदरी प्रोजेक्ट उच्च विद्यालय परिसर में होने वाले कार्तिक उरांव स्मृति जतरा सह खेलकूद प्रतियोगिता की तैयारी को लेकर चर्चा की गई।साथ ही खोड़हा दल अपना रजिस्ट्रेशन जल्द से जल्द कर ले। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि झारखंड के मुख्यमंत्री होंगे