हनुमानगढ़: जिला मुख्यालय पर भीषण गर्मी में पारा 45 डिग्री के पार, आगामी दिनों में तापमान 47 डिग्री तक पहुंचने की संभावना
हनुमानगढ़ जिले में भीषण गर्मी का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। बुधवार सुबह से ही तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण बाजारों और सड़कों पर आवाजाही कम रही। मौसम विभाग से मिली जानकारी अनुसार जिले में आगामी दिनों में हीट वेव की स्थिति बनी रहेगी और तापमान 47 डिग्री तक पहुंचाने की संभावना है।