गोड्डा: पथरगामा और महागामा के बीच सड़क दुर्घटना में बाइक सवार युवक घायल, अस्पताल में इलाज जारी
Godda, Godda | Apr 9, 2026 गुरुवार की दोपहर पथरगामा और महागामा के बीच सड़क दुर्घटना में बाइक सवार युवक बुरी तरह घायल हो गया। घायल का नाम प्रकाश हांसदा है जो आमगाछी का रहने वाला है। वो किसी रिश्तेदार की बाइक से निकला था। उसे किसने सदर अस्पताल पहुँचाया इसकी कोई स्पष्ट जानकारी नहीं मिल पाई। 4 बजे उसके घरवालों से संपर्क हो सका तब वो लोग पहुँचे। वर्तमान में आईसीयू वार्ड में इलाज चल रहा है।