बरेली: इज्जतनगर थाना क्षेत्र स्थित शनि पार्किंग यार्ड की रखवाली कर रहे चौकीदार को बाइक सवार बदमाशों ने मारी गोली, हुआ घायल
इज्जतनगर थाना क्षेत्र स्थित शनि पार्किंग यार्ड की रखवाली कर रहे चौकीदार गांव चावड़ मुड़िया निवासी शेर सिंह पीलीभीत रोड पर बने शनि पार्किंग यार्ड के बाहर सो रहे थे। इसी दौरान एक बाइक पर आए दो बदमाशों ने उन पर गोली चलाई। जो उनके सीने के ऊपर जा लगी। शोर-शराबा के बाद लोगों की भीड़ जमा होता देख आरोपी मौके से फरार हो गए।