खबर बीकापुर कोतवाली की है, जहां पर अयोध्या पुलिस मीडिया सेल द्वारा बुधवार की दोपहर में जानकारी देते हुए बताया गया कि कोतवाली में दर्ज मुकदमें के एक अभियुक्त रंजीत निषाद निवासी काजी सराय हाल पता लुक्ताबाद बछौली और दूसरे दर्ज मकदमें में फरार चल रहे अभियुक्त अरुण कुमार जागृति विहार थाना मेडिकल जनपद मेरठ की गिरफ्तारी पर 10-10 हजार रुपए इनाम घोषित किया है।