झालरापाटन: आसलपुर मार्ग पर पिकअप वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक घायल
झालावाड़ के आसलपुर मार्ग पर पिकअप वाहन की टक्कर से बाइक सवार एक युवा गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे 108 एंबुलेंस से उपचार के लिए झालावाड़ के एसआरजी अस्पताल में भर्ती करवाया है अस्पताल चौकी पुलिस ने मंगलवार शाम 4:00 बजे बताया की टक्कर के बाद पिकअप वाहन मौके से फरार हो गया है मामले में आगे की जांच के लिए संबंधित थाना पुलिस को सूचना दी गई।