आबापुरा: नवा खेड़ा में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई अंबेडकर जयंती, सरपंच निनामा ने किया माल्यार्पण
आंबापुरा क्षेत्र के ग्राम पंचायत नवा खेड़ा में मंगलवार शाम 4 बजे संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती गौरव और उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर आयोजित विशेष कार्यक्रम की अध्यक्षता नवा खेड़ा सरपंच प्रदीप निनामा ने की। कार्यक्रम का शुभारंभ सरपंच निनामा द्वारा बाबा साहेब की मूर्ति पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन के साथ किया गया।