जशपुर: जशपुर बालाछापड़ में दो ट्रकों की टक्कर, चालक और हेल्पर हुए घायल
रविवार की सुबह करीब 10 बजे मिली जानकारी के अनुसार रांची से कुनकुरी जा रही एक ट्रक सामने चल रही ट्रक से टकरा गई। इस हादसे में ट्रक चालक और हेल्पर को चोटें आई हैं। जानकारी के अनुसार, एक तेज रफ्तार ट्रक ने ओवरटेक कर अचानक आगे आकर ब्रेक लगा दिया, जिससे पीछे चल रही ट्रक अनियंत्रित होकर उससे जा भिड़ी। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को उपचार के लिए भेजा