लवकुशनगर: बगमऊ गांव में करंट की चपेट में आने से व्यक्ति और गाय की दर्दनाक मौत, गांव में पसरा मातम
Lavkush Nagar, Chhatarpur | Jun 27, 2026
छतरपुर जिले के लवकुशनगर थाना क्षेत्र के बगमऊ गांव में शनिवार सुबह करीब 8 बजे करंट की चपेट में आने से 46 वर्षीय एक व्यक्ति और एक गाय की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी और मातम का माहौल बन गया। सूचना मिलने पर संबंधित विभाग और पुलिस मौके पर पहुंची तथा मामले की जांच शुरू कर दी है।