अकलतरा: पकरिया झूलन गांव में युवक की कुएं में मिली लाश, किया गया पोस्टमार्टम, मृतक युवक मिर्गी के बीमारी से था पीड़ित
अकलतरा ब्लॉक के पकरिया झूलन गांव में युवक हर प्रसाद कश्यप की लाश कुंए में मिली है। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर पंचनामा कार्रवाई की है। दरअसल, पकरिया झूलन गांव के मोतीलाल कश्यप का 21 वर्षीय बेटा हर प्रसाद कश्यप, मिर्गी की बीमारी से पीड़ित था। जो कल शाम 5 बजे से लापता था, जिसकी लाश आज दोपहर को घर के कुंए में मिली। घटना को जानकारी पुलिस को दी गई।