झांसी: झांसी में दो दिन की राहत, 3 मई से मौसम फिर बदलेगा, मौसम वैज्ञानिक बोले- 7 मई को तूफान, बारिश और बिजली गिरने की संभावना
Jhansi, Jhansi | May 1, 2026 झांसी में फिलहाल मौसम दो दिन तक साफ रहने की संभावना है, जिससे लोगों को अस्थायी राहत मिलेगी। हालांकि मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि 3 मई से एक बार फिर मौसम का मिजाज बदल सकता है। मौसम वैज्ञानिक आदित्य सिंह ने शुक्रवार की दोपहर 4 बजे बताया कि 3 मई से बादल छाने के साथ बारिश की गतिविधियां शुरू हो सकती हैं। वहीं 7 मई को मौसम और ज्यादा खराब होने की आशंका जताई गई है