विदिशा नगर: मूलभूत सुविधाओं को लेकर फूटा गुस्सा, गोकुल धाम के रहवासियों ने किया चक्काजाम
विदिशा के गोकुल धाम कॉलोनी के रहवासियों ने मंगलवार दोपहर 3 बजे ईदगाह चौराहे पर चक्काजाम कर प्रशासन के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि कॉलोनी में बिजली, पानी और सड़क जैसी मूलभूत सुविधाएं नहीं हैं। उनका कहना है कि तीन महीने से अधिकारियों के चक्कर लगाने के बावजूद उनकी सुनवाई नहीं हुई।