बरसोल थाना क्षेत्र के कदमडीहा चौक के पास माटिहाना-चाकुलिया मुख्य सड़क पर सोमवार शाम करीब 8 बजे गुप्त सूचना के आधार पर बरसोल पुलिस ने 2 किलो गांजा जब्त किया। कार्रवाई मजिस्ट्रेट सह बहरागोड़ा सीओ राजाराम सिंह मुंडा की मौजूदगी में की गई। पुलिस को सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति स्कूटी (WB 49B 0269) से गांजा ले जा रहा है। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी अभिषेक कुमार के