पीलीभीत: सकरिया तिराहे पर दर्दनाक सड़क हादसा, युवक ट्रक की चपेट में आया
पीलीभीत। आसाम हाईवे पर सकरिया तिराहे के पास तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और सूचना पर 108 एंबुलेंस पहुंची। गजरौला थाना क्षेत्र के सिसैया गांव निवासी बब्लू शाहगढ़ की ओर से लौट रहा था, तभी पीलीभीत की दिशा से आ रहे ट्रक ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी।