उज्जैन शहर: कानीपुरा रोड पर ब्रिज के पास लोडिंग वाहन और आयशर में टक्कर, चालक घायल
चिमनगंज मंडी पुलिस ने बताया कि आगर रोड पि स्थित अहमद नगर निवासी मुस्कीम भंगार खरीदने का काम करता है। सुबह वह अपना लोडिंग वाहन लेकर अपने काम से कानीपुरा की ओर जा रहा था।सुबह 8 बजे के करीब कानीपुरा रोड़ पर ब्रिज के समीप से जब वह गुजर रहा था, उसी दौरान सामने से तेज गति से कार आती देखी और वह उससे बचने के औ चक्कर में रोड की साईड में खड़े डम्पर में जा घुसा।