पाटी: ग्राम वलन की होली में युवा टीमों के बीच विवाद, एफआईआर दर्ज, सामाजिक कार्यकर्ता ने हुड़दंग की बात कही
पाटी थाना क्षेत्र के ग्राम वलन में होली जलाने के दौरान नाचने के समय पर विवाद हो गया है। जहां नाचने के दौरान मामूली बात पर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। घटना में दो युवक घायल हो गए। अस्पताल की तहरीर पर पुलिस ने तीन युवकों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सामाजिक कार्यकर्ता विकास जमरे ने कहा कि छपरी युवा पीढ़ी ही विवाद कर रही हैं।