अनूपपुर: ग्राम परासी में पुराने घर में संदिग्ध हालात में मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस
भालूमाड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम परासी में एक 18 वर्षीय युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पुराने पुस्तैनी घर में मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम परासी निवासी मदन सिंह गोंड ने थाना भालूमाड़ा में रिपोर्ट दर्ज कर पूरी जानकारी दी ।