अटेली: अटेली के अटाली गांव में मंदिर की नींव खोदते समय दीवार गिरने से 2 मजदूर दबे, एक की मौत, एक घायल
अटेली के गांव अटाली में आज शुक्रवार 4:00 बजे बाबा खेता नाथ मंदिर के पीछे मरम्मत का कार्य चल रहा था। इसी दौरान दीवार की नींव की खुदाई की जा रही थी। खुदाई के समय अचानक मंदिर की पिछली दीवार भरभराकर गिर गई। दीवार का मलबा पास में काम कर रहे मजदूर पर आ गिरा। मलबे की चपेट में आकर खामपुरा गांव निवासी कैलाश दब गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।