अधौरा: अधौरा में कई योजनाओं से लोगों को मिली सौगात, प्रेस वार्ता कर मंत्री ने दी जानकारी
Adhaura, Kaimur | Feb 27, 2025 अधौरा में कई योजनाओं से लोगों को सौगात मिली है। आज गुरुवार को बिहार सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री मोहम्मद जमा खान 1 बजे प्रेसवार्ता कर जानकारी दिए। उन्होंने बताया कि अधौरा क्षेत्र जंगल का क्षेत्र है वहां टावर की काफी समस्या रहती थी। जो पहले ही बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की स्वीकृति पर वहां 72 टावर लगाया गया था। जहां आज टावर चालू हो गया है।