अधौरा: झाली के पास सड़क दुर्घटना में दो लोगों की हुई मौत, जिप सदस्य विकास सिंह उर्फ लल्लू पटेल ने कराया पोस्टमार्टम
Adhaura, Kaimur | Feb 26, 2025 झाली के पास सड़क दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई। जहां बुधवार को 5 बजे सदर अस्पताल के पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे जिप सदस्य विकास सिंह उर्फ लल्लू पटेल ने कहा कि मृतक की पहचान रोहतास जिला के रायपुर चोर गांव के स्वर्गीय सीता बिंद के पुत्र रामचंद्र बिंद जबकि दूसरा करमचट थाना क्षेत्र के बाजीदपुर गांव के विंध्याचल बिंद की 7 वर्षीय पुत्र रिया कुमारी बताई गई है।