हिलसा: हिलसा बाजार में चलाया गया अतिक्रमण हटाओ अभियान, 10 दुकानदारों से वसूला गया ₹4000 का जुर्माना
Hilsa, Nalanda | Sep 28, 2024 हिलसा बाजार की सडको पर अवैध रूप से अतिक्रमण कर दुकान लगाने बालो के विरुद्ध नगर प्रशासन के द्वारा शनिवार को अभियान चलाकर कार्रवाई की गई। जिससे अतिक्रमणकारियो एव फुटफाथियो के बीच हड़कम्प मच गया। प्रशासन के द्वारा अतिक्रमणकारियो को चेतावनी करने के बावजूद भी अतिक्रमण नहीं हटा रहे थे। जिससे शहर में अतिक्रमण के वजह से जाम की समस्या लगातार उतपन्न हो रही थी।