नीमडीह प्रखंड के लुपुंगडीह में गिरि गोवर्धन पूजा के अवसर पर पीएमसी क्लब लुपुंगडीह के द्वारा रविवार की शाम करीब 7 से रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. रघु एंड डांस ग्रुप जमशेदपुर सोनारी के कलाकारों के द्वारा रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया. वही कार्यक्रम में काफी संख्या में लोगो की भीड़ उमड़ पड़ी. इस अवसर पर दुर्योधन गोप, गुणधर गोप मौजूद थे.