खिलचीपुर: खिलचीपुर में निशुल्क नेत्र जांच शिविर, 675 मरीजों की जांच, 280 मोतियाबिंद रोगी ऑपरेशन के लिए चयनित
खिलचीपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आज गुरुवार की दोपहर 2:00 बजे स्वर्गीय श्री मोतीलाल जी गुप्ता हवाई एवं स्वर्गीय श्रीमती टीबु बाई गुप्ता की 21वीं पुण्य स्मृति में निशुल्क विशाल नेत्र शिविर एवं लैंस प्रत्यारोपण का आयोजन श्री सद्गुरु संकल्प नेत्र चिकित्सालय आनंदपुर के तत्वाधान में आयोजित किया गया।