डुमरा: एंबुलेंस चालकों की अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी, मरीजों की परेशानी बढ़ी
सीतामढ़ी। जिले में एंबुलेंस चालकों की अनिश्चितकालीन हड़ताल लगातार जारी है, जिससे आम मरीजों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। आपात स्थिति में भी एंबुलेंस सेवा उपलब्ध नहीं हो पा रही है, जिसके कारण मरीजों और उनके परिजनों में आक्रोश देखा जा रहा है।