बिधूना: अछल्दा के इटैली चौकी क्षेत्र में घर में मिला युवक का शव,जांच में जुटी पुलिस
अछल्दा थाना क्षेत्र की इटैली चौकी के गांव टडैया निवासी हिमांशु (25)का शव शुक्रवार को घर में पड़ा मिला। इस दौरान परिजन घर में नहीं थे। वहां से निकले परिवार के ही जय सिंह ने युवक का शव देख थाना पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। युवक की मौत की सूचना परिजन को दी। मृतक तीन भाइयों में छोटा था।