सुपौल: सुपौल में विश्व बाल श्रम निषेध दिवस पर समाहरणालय में दिलाई गई शपथ
Supaul, Supaul | Jun 12, 2026 विश्व बाल श्रम निषेध दिवस के अवसर पर समाहरणालय सुपौल में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान जिलाधिकारी सावन कुमार ने समाहरणालय के पदाधिकारियों एवं कर्मियों को बाल श्रम के विरुद्ध शपथ दिलाई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि बाल श्रम एक गंभीर सामाजिक अभिशाप है।