सदर: भगवान परशुराम जन्मोत्सव के अवसर पर निकाली गई भव्य शोभा यात्रा
Sadar, Allahabad | Apr 19, 2026
प्रयागराज सिविल लाइंस में रविवार को भगवान परशुराम जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर एक भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में युवा और समाज के गणमान्य लोग शामिल हुए। शोभायात्रा के दौरान "जय परशुराम" के जयघोष से पूरा क्षेत्र गूंज उठा, जिससे वातावरण भक्तिमय हो गया।