कटनी नगर: कटनी में यातायात पुलिस की कार्रवाई, ई-रिक्शा चालकों पर शिकंजा कसा, कोतवाली थाने में खड़े कराए गए ई-रिक्शा
यातायात थाना प्रभारी राहुल पांडे के द्वारा पुलिस अधीक्षक अभिजीत रंजन के निर्देश पर आज ई- रिक्शा चालकों के विरुद्ध चालानी कार्यवाही की गई आज गुरुवार शाम 5:00 बजे 60 से 70 ई रिक्शा कोतवाली थाने में खड़े कराए गए और उनके दस्तावेजों सहित अन्य जांच की गई इस दौरान 10 से 15 ई रिक्शा चालकों के चालान भी काटे गए।