जसवंतनगर: तहसील के पास हाइवे सड़क पर एक ऑटो ने बाइक में मारी टक्कर, बाइक सवार पिता और उसके तीन बच्चे घायल
जसवंतनगर के तहसील के के पास हाइवे पर ऑटो ने बाइक को टक्कर मार दी। बाइक सवार प्रतापपुरा निवासी 43 वर्षीय मदनमोहन और उनके तीन बच्चे तन्मय, वैष्णवी और उत्सव घायल हो गए। पुलिस ने घायल क़ो सीएचसी में इलाज क़ो भर्ती कराया है.। पुलिस ने ऑटो कब्जे में ले लिया है। फरार चालक की तलाश शुरू की है.