देश की रक्षा करने वाले फौजी के घर की बाउंड्री तोड़कर दबंगों ने उसके अंदर खंभा गाड़ दिया। इससे वह काफी दिनों से परेशान है। कलेक्ट्रेट पहुंचे फौजी ने आरोप लगाया कि परिवार वालों को दबंगों ने पिछले डेढ़ साल से परेशान किया है। वह खुद 10 दिनों से विंध्याचल का चक्कर काट रहा लेकिन मुकदमा दर्ज नहीं किया गया। फौजी कृपा शंकर ने डीएम से न्याय की गुहार लगाई है।