गदागंज के जलालपुर धई गांव निवासी कमाल (31) मजदूरी करने मुंबई गए थे। एक जनवरी को साथियों ने किसी विवाद में उनकी पिटाई कर दी। गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कमाल की पांच जनवरी को मौत हो गई। तहरीर पर घाटकोपर थाने में दो आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। शव गांव पहुंचते ही कोहराम मच गया। परिजनों ने बृहस्पतिवार को समय शाम 7 बजे गिरफ्तारी की मांग की है।