बेगूसराय: जिले के 76,039 बाढ़ प्रभावित परिवारों को बैंक खाते में ₹53.23 करोड़ दिए गए, कारगिल भवन में हुआ कार्यक्रम का लाइव प्रसारण
बेगूसराय जिले के बाढ़ प्रभावित 76,039 परिवारों के बैंक खाते में सात हजार रुपये प्रति परिवार की दर से कुल 53.23 करोड़ रुपये मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने हस्तांतरित किया गया. कार्यक्रम का लाइव प्रसारण कारगिल भवन में बुधवार की दोपहर 01:00 बजे किया गया. इस मौके पर डीएम तुषार सिंगला ने बताया कि मुख्यमंत्री द्वारा आज बाढ़ प्रभावित लोगों को राशि दी गई है.