फतेहपुर पुलिस ने सोमवार को एक बड़ी कार्रवाई करते हुए 22 लाख रुपए की चोरी के मामले का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। सोमवार शाम 4:00 बजे मिली जानकारी के अनुसार इस संबंध में परिवादी वार्ड नंबर 44 के विनोद कुमार ने मामला दर्ज कराया था जिस पर पुलिस ने आरोपी कमल कुमार को गिरफ्तार कर लिया तथा उसके कब्जे से 5 लाख 85 हजार रुपये बरामद कर लिए।