मंडला: रानी अवंती बाई हायरसेकेंडरी स्कूल में बाल विवाह रोकथाम के लिए जागरूकता कार्यक्रम संपन्न
Mandla, Mandla | Nov 28, 2025 रानी अवंती बाई हायरसेकेंडरी स्कूल मण्डला में बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत बाल विवाह रोकथाम हेतु शुक्रवार को दोपहर 2:30 बजे जागरूकता कार्यक्रम एवं शपथ अभियान का आयोजन किया गया। स्कूल की छात्राओं को बाल विवाह रोकथाम हेतु शपथ पत्र को भरवाते हुये शपथ दिलाया गया। शपथ में कहा गया कि मैं 18 वर्ष पूर्ण होने के उपरांत ही विवाह करना सुनिश्चित करूंगी।