बक्सर: गंगा के जलस्तर में वृद्धि की रफ़्तार हुई तेज़, 2 सेंटीमीटर प्रति घंटे की दर से वृद्धि जारी, तटीय लोगों की बढ़ी परेशानी
Buxar, Buxar | Sep 8, 2025 गंगा के जलस्तर में वृद्धि लगातार जारी है. रविवार की अपेक्षा सोमवार को 2 सेंटीमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गंगा के जलस्तर में वृद्धि जारी हो गया है. गंगा में वृद्धि ऊपरी क्षेत्र में हुई बारिश एवं यमुना नदी के जलस्तर में वृद्धि के कारण जारी है. गंगा का जलस्तर में वृद्धि इलाहाबाद के साथ ही बनारस में भी जारी है.