कलेक्टर शीतला पटले एवं पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार मेहता की संयुक्त अध्यक्षता में कलेक्टर कक्ष में जिला स्तरीय नशामुक्ति अभियान समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले में नशामुक्त भारत अभियान को प्रभावी रूप से लागू करने हेतु विभिन्न विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।