सलोन: मुर्तुजा नगर गांव स्थित मंदिर के पुजारी की हत्या से ग्रामीणों में हड़कंप, अपर पुलिस अधीक्षक ने मीडिया को दी जानकारी
19:10:2025 को 3:00 देर रात के करीब मुर्तजा नगर स्थित मंदिर में पुजारी मोहन नाथ अघोरी की हत्या मामले में मृतक पुजारी की पत्नी द्रौपदी 2 लोगों पर हत्या करने का लगाया आरोप। घटनास्थल पर पहुंचे अपर पुलिस अधीक्षक संजीव सिन्हा ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि मृतक की पत्नी की तहरीर पर 2 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी।