रीठी: बड़गांव में बड़ी कार्रवाई: 37 पेटी अवैध शराब जब्त, तीन लोगों पकड़ा पुलिस ने की कार्यवाही
Rithi, Katni | Jun 29, 2026 कटनी जिले के रीठी थाना क्षेत्र के ग्राम बड़गांव में भगवती मानव कल्याण संगठन, भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के कार्यकर्ताओं और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 37 पेटी अवैध देशी शराब से भरी बोलेरो वाहन पकड़ी गई शराब पन्ना के रैपुरा से रीठी लाई जा रही थी। सूचना मिलते ही पुलिस ने वाहन को रोककर 1850 पाव देशी शराब और बोलेरो जब्त की तथा तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया।