हज़ारीबाग: भारतीय डाक विभाग की स्थापना दिवस पर रक्तदान शिविर का आयोजन
हजारीबाग भारतीय डाक विभाग की स्थापना दिवस पर प्रधान डाकघर में आज 4 बजे रक्तदान शिविर व वृक्षारोपण का आयोजन किया गया। रक्तदान शिविर का उद्घाटन मुख्य अतिथि पंकज कुमार मिश्र, डाक निदेशक सेवाएँ, झारखंड परिमंडल, राँची, आशुतोष कुमार सिन्हा, डाक अधीक्षक, हजारीबाग प्रमंडल, विश्वजीत रॉय, सहायक डाक अधीक्षक द्वारा संयुक्त रूप से फीता काटकर किया गया।