📢 अभियान बसेरा: भूमिहीन पर्चा हेतु पात्र परिवार संबंधित अंचल कार्यालय के डेडिकेटेड काउंटर पर ही करें आवेदन, राज्य मुख्यालय जाने की आवश्यकता नहीं
अभियान बसेरा-02 के तहत भूमिहीन पर्चा प्राप्त करने के लिए पात्र भूमिहीन परिवार अपने संबंधित अंचल कार्यालय में ही आवश्यक दस्तावेज के साथ आवेदन जमा करें। आवेदन प्राप्त करने एवं नियमानुसार निष्पादन की व्यवस्था अंचल स्तर पर की गई है। इसके लिए राज्य मुख्यालय जाने की आवश्यकता नहीं है। किसी के बहकावे में न आएं तथा अनावश्यक यात्रा से बचें। पात्र परिवारों को नियमानुसार भूमिहीन पर्चा उपलब्ध कराने के लिए जिला प्रशासन प्रतिबद्ध है।
⚠️ किसी संगठन अथवा व्यक्ति द्वारा लोगों को बहकाकर या गुमराह कर राज्य मुख्यालय ले जाने अथवा इसके लिए संगठित करने की स्थिति में संबंधित के विरुद्ध नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Jehanabad, Bihar | Sep 21, 2026