गोमिया: गांव के पास पहुंचा जंगली हाथी, दहशत में आए ग्रामीण, भागकर बचाई अपनी जान
Gumia, Bokaro | Jul 6, 2026 गोमिया के रिहायशी इलाके में आज सोमवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक विशालकाय जंगली हाथी को अचानक गांव के करीब देखा गया। हाथी के आबादी वाले क्षेत्र में घुसते ही स्थानीय लोगों और ग्रामीणों के बीच भारी हड़कंप मच गया। समय लगभग 3 बजे स्थानीय लोगों ने बताया कि हाथी को सामने देख डर के मारे लोग चिल्लाते हुए इधर-उधर भागने लगे और जैसे-तैसे अपनी जान बचाई।