करारी कस्बे के किंग नगर मोहल्ले के मुख्य मार्ग के पास लंबे समय से जारी पानी लीकेज की समस्या से आमजन को निजात दिलाने के लिए नगर पंचायत चेयरमैन शमशाद मौला बख्श गुरुवार को लगभग 11 बजे स्वयं मौके पर पहुंचे। उन्होंने स्थल का निरीक्षण कर संबंधित कर्मियों को निर्देशित किया कि समस्या का समाधान प्राथमिकता के आधार पर सुनिश्चित किया जाए।