बेहट: मिर्ज़ापुर कसबे में शिया समुदाय के लोगों ने मोहर्रम का मातमी जुलूस निकालकर हजरत इमाम हुसैन की शहादत को किया याद
कस्बा मिर्ज़ापुर में शिया समुदाय द्वारा मोहर्रम का मातमी जुलूस पारंपरिक रीति-रिवाजों और धार्मिक आस्था के साथ निकाला गया। जुलूस में बड़ी संख्या में अकीदतमंदों ने हिस्सा लेकर हज़रत इमाम हुसैन की शहादत को याद करते हुए मातम किया!जुलूस के दौरान मार्गों पर लोगों की भारी भीड़ देखने को मिली और जगह-जगह स्थानीय नागरिकों की मौजूदगी से कस्बा गुलज़ार रहा।